Breaking

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर बनायीं गयी व्यवसायिक दुकान,निगम ने करवाया कब्जामुक्त

Chhattisgarh 10 January 2026

post


Advertisement

रायपुर . रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब, उपअभियंता श्री अतुल बंसल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 के क्षेत्र में लगभग 3000 वर्गफीट क्षेत्र शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर वहां निर्मित व्यवसायिक दुकान और मकान को अभियान चलाकर जेसीबी मशीन की सहायता से व्यवसायिक दुकान और मकान को तोडकर शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करवाने की कार्यवाही की गई।

You might also like!