Breaking

शराब परिहवन करते आरोपी गिरफ्तार


post


Advertisement

रायपुर। अवैध रूप से शराब परिहवन करते आरोपी सूर्यप्रकाश मरकाम  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से 

 81 पौवा देशी मदिरा शोले शराब 14.580 बल्क लीटर एवं 39 पौवा गोल्डन गोवा सुपिरियर व्हीस्की शराब 7.020 बल्क लीटर कुल 21.600 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया है। वहीं आरोपी द्वारा घटना में उपयोग में किये जाने वाले मोपेड टीव्हीएस जूपिटर कमांक सीजी 04 पीएम 7922 को भी जप्त किया गया है 

आरोपी के कब्जे से जप्त शराब एवं वाहन की कुल कीमत  52,780 /- रू है। पुलिस ने बताया कि  19.03.26 को सूचना प्राप्त हुई थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी से मेटल पार्क रावांभाठा तरफ एक व्यक्ति मोपेड टीव्हीएस जूपिटर कमांक सीजी 04 पीएम 7922  में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर परिवहन कर रहा है रहा है। जिस पर  थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर आर्य स्पात प्रा.लि. रोड़ के सामने मेटल पार्क रावांभाठा, रायपुर में पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सूर्यप्रकाश मरकाम पिता चन्द्रपाल सिंह उम्र 26 साल स्थायी पता-जुहली पोस्ट सोठी थाना सीपत जिला बिलासपुर, हाल पता- लता वर्मा का मकान ग्राम मोहाडीह थाना धरसींवा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में 81 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब शोले एवं नीला पीला रंग की बोरी में 39 पौवा गोल्डन सुपिरियर व्हीस्की रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में सूर्यप्रकाश मरकाम से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी सूर्यप्रकाश मरकाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 81 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब शोले एवं नीला पीला रंग की बोरी में 39 पौवा गोल्डन सुपिरियर व्हीस्की एवं घटना में उपयोग किये गये मोपेड टीव्हीएस जूपिटर कमांक सीजी 04 पीएम 7922 कीमती लगभग 40,000 रूपये कुल जुमला कीमती 52,780 रू. जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

You might also like!