Breaking
- Clean City News: IFAT India 2026 में रायपुर के स्वच्छता नवाचारों की राष्ट्रीय...
- विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य ...
- Raipur Ganesh Utsav News: आस्था के साथ व्यवस्था भी जरूरी, समितियों से संवाद क...
- Crime News: दुष्कर्म और हत्या के दोषी को दोहरी उम्रकैद, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ...
- हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : ...
- CG Weather Alert: 11-12 सितंबर को तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में...
- Accident News: बेटे के लिए कमल तोड़ने तालाब में उतरे पिता की डूबने से मौत, गा...
- Raipur ITMS News: स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम के संचालन और विस्तार पर बड़ा मंथन, न...
- Dhamtari Crime News: पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 4 मवेशी बरामद, तीन आरोपी ...
- Raipur Sports News: हांगकांग में इभानन का जलवा, स्पेशल ओलंपिक बॉलिंग चैंपियनश...
स्कूल प्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, कार्रवाई न होने पर पुलिस में शिकायत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ एक प्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि प्राचार्य ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और लंबे समय तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है।

महिला कर्मचारी का कहना है कि उसने सबसे पहले मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से की थी, लेकिन समय पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस की शरण ली और विस्तृत शिकायत सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य द्वारा लगातार अनुचित व्यवहार किया गया, जिससे उसे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर तथ्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।






