Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
एक्शन में सहारनपुर नगर निगम, 7 लाख बकाया होने पर 5 दुकानें की सील; 850 पर लटकी कुर्की की तलवार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर निगम ने बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुद्वारा रोड स्थित निगम की पांच दुकानों को सील कर दिया. इन दुकानों पर करीब साढ़े छह लाख रुपये से अधिक किराया बकाया चल रहा था. वहीं निगम ने अब 850 बड़े बकायादारों की लिस्ट बनाकर उनकी संपत्तियों की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी गई है

सहारनपुर नगर निगम के नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर बकायेदारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है. जिन बकायेदारों पर कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी, उनसे कार्रवाई में हुए खर्च की वसूली भी की जाएगी. निगम द्वारा सभी बकायेदारों को पहले ही डिमांड नोटिस भेजे जा चुके हैं.
टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट
करदाता आने वाली 30 नवंबर तक चालू वित्तीय वर्ष के टैक्स की मांग पर ऑनलाइन भुगतान करने पर 10 प्रतिशत और ऑफलाइन भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं. करदाताओं की सुविधा के लिए निगम क्षेत्र के कई हिस्सों में रोजाना वसूली कैंप लगाए जा रहे हैं. इन कैंपों में जाकर भी टैक्स जमा कराया जा सकता है.
नगरआयुक्त ने क्या कहा?
नगरायुक्त शिपू गिरि ने करदाताओं से कहा है कि जिनको अब तक बिल प्राप्त नहीं हुए हैं, वे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना बिल प्राप्त करें और तुरंत टैक्स जमा कर दें. उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया रहने पर निगम द्वारा कुर्की, सीलिंग और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. नगरायुक्त ने यह भी कहा कि जिन लोगों को जीआईएस सर्वे से संबंधित नोटिस प्राप्त हुए हैं और उन्होंने निस्तारण नहीं कराया है, वे स्वयं निर्धारण प्रपत्र भरकर राशि जमा करें और छूट का लाभ उठाएं.
इन दुकानों को किया गया सील
नगर निगम ने एक कार्रवाई अपने ही परिसर के बाहर गुरुद्वारा रोड स्थित दुकानों पर की है. यहां पांच किरायेदारों पर कुल 6,60,000 से अधिक किराया बकाया था. बार-बार नोटिस देने के बावजूद किराया न चुकाने पर निगम टीम ने दुकानों को सील कर दिया. निगम के कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन दुकानों को सील किया गया है उनमें-
दुकान नंबर 1 (प्रथम तल) के किरायेदार राकेश पर 87,941 रुपये का बकाया था. दुकान नंबर 13 के विनोद कुमार पर 2,45,733 रुपये का बकाया. दुकान नंबर 15 के नरेश कुमार पर 45,839 रुपये का बकाया था. दुकान नंबर 18 के सुनील ठकराल पर 1,35,558 रुपये का बकाया था. वहीं ग्राउंड फ्लोर पर दुकान नंबर 3 (पालिका द्वार उत्तर दिशा) के हाजी जाबाज खां पर 1,44,951 रुपये का बकाया था.
कार्रवाई के साथ वसूली भी हुई
इसके अलावा शहीदगंज क्षेत्र में भी आठ दुकानदारों से 1,15,217 रुपये की वसूली की गई, जबकि शहर में चल रहे चार वसूली कैंपों से 2,90,000 रुपये का टैक्स प्राप्त हुआ.







