Breaking

Rule Change : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे कई नियम, आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर

Business RRT News Desk 27 December 2025

आधार–पैन लिंक से लेकर बैंकिंग, गैस सिलेंडर और गाड़ियों की कीमत तक नए साल में होंगे बड़े बदलाव

post

Rule Change : नया साल 2026 आम लोगों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आ रहा है। 1 जनवरी 2026 से देश में कई नियम लागू होंगे, जिनका असर आम नागरिक, किसान और नौकरीपेशा लोगों पर सीधे तौर पर देखने को मिलेगा।

Advertisement


डिजिटल पेमेंट को लेकर नियम सख्त किए जाएंगे। यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए सिम वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और कड़ी होगी। इसके साथ ही व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाई जा सके।


पैन और आधार को लिंक कराने की आखिरी तारीख दिसंबर 2025 में खत्म हो जाएगी। तय समय तक लिंक नहीं कराने पर 1 जनवरी 2026 से पैन निष्क्रिय हो सकता है। ऐसे में आईटीआर फाइल करने, टैक्स रिफंड लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में दिक्कत होगी।


सरकार अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू करने जा रही है। यह पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा। इसके अलावा जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग के लागू होने की संभावना है, जिससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ सकती है।


बैंकिंग सेक्टर में भी बदलाव देखने को मिलेगा। एसबीआई, पीएनबी और एचडीएफसी बैंक में लोन की ब्याज दरें कम हो सकती हैं। वहीं, जनवरी से नई फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें भी लागू होंगी।


1 जनवरी से एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा सीएनजी, पीएनजी और हवाई ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिसका असर आम लोगों के बजट पर पड़ेगा।


किसानों के लिए भी नई व्यवस्था लागू होगी। 2026 से किसानों को नई यूनिक आईडी दी जाएगी, जिससे पीएम किसान योजना, फसल बीमा और फसल नुकसान से जुड़ी शिकायतों का लाभ आसानी से मिल सकेगा।


वहीं, नए साल में कार और बाइक की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे 2026 में वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।


कुल मिलाकर, नया साल कई नए नियम और बदलाव लेकर आएगा। कुछ फैसले राहत देंगे, तो कुछ आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग पहले से इन बदलावों की जानकारी रखें।

You might also like!