Breaking

दिनदहाड़े चावल कारोबारी की हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh RRT News Desk 22 July 2026

post

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक चावल कारोबारी की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी के पास अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी नीरज साहू पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी।

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नीरज साहू रोज की तरह अपने वाहन में चावल लेकर कंडेल से ग्राम नारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नारी पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने गले, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही है।

You might also like!