Republic Day 2026 : रायपुर : छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। राज्यभर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण और परेड का आयोजन होगा।
राज्यपाल रामेन डेका राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर आकर्षक परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर जिला मुख्यालय में, डिप्टी सीएम विजय शर्मा सरगुजा जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराएंगे।








