Breaking

Raoghat to Raipur Passenger Train: रावघाट-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को मिल रहा अच्छा रिस्पांस, बालोद स्टेशन पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या

Chhattisgarh 23 October 2026 (6)

post

रावघाट से रायपुर के बीच हाल ही में शुरू की गई नई यात्री ट्रेन को बालोद स्टेशन पर धीरे-धीरे ही सही, लेकिन सकारात्मक प्रतिसाद मिलने लगा है। ट्रेन के परिचालन के शुरुआती दिनों में ही यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जो इस रूट पर नई रेल सेवा के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान को दर्शाती है।

Advertisement

बालोद स्टेशन पर बढ़ रही यात्रियों की संख्या

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन के परिचालन के पहले दिन जहां बालोद स्टेशन से महज 6 यात्रियों ने सफर किया था, वहीं तीसरे दिन गुरुवार को यह आंकड़ा बढ़कर 56 तक पहुंच गया। हालांकि, शुरुआती तीन दिनों के इन आंकड़ों के आधार पर ट्रेन की लोकप्रियता या पूर्ण सफलता को लेकर अभी से कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी, लेकिन शुरुआती रुझान उत्साहजनक जरूर माने जा रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस नई रेल सेवा के नियमित संचालन से रायपुर और रावघाट के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को आने वाले समय में और अधिक सहूलियत मिलेगी तथा व्यापारिक व दैनिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

You might also like!