Breaking
- Abhanpur Paddy Center Protest: बिरोदा से बकतरा धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर...
- Balrampur Minor Rape Case Arrest: रामानुजगंज में मामा के घर आई नाबालिग से दुष...
- Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम स...
- Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू,...
- Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह...
- Samvidhan Gaurav Diwas Raipur: रायपुर में 26 नवंबर को ‘संविधान गौरव दिवस’ का ...
- Paras Portal Review Meeting CG: पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में सीएम साय सख्त...
- Ayushman Bharat Chhattisgarh: 2.49 करोड़ आयुष्मान कार्ड बने, गरीब व मध्यम वर्...
- PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े ...
- Laxmi Rajwade Gujarat Visit Nand Ghar: गुजरात के नंद घरों का अवलोकन करने पहुं...
Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नैसर्गिक सुंदरता और रोमांचक पर्यटन की संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदलीडीह में ‘रामनामी इको टूरिज्म’ की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन एवं रामनामी समुदाय के संयुक्त प्रयासों से विकसित इस पर्यटन स्थल का शुभारंभ अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने फीता काटकर किया।

खास बात यह रही कि शुभारंभ के पहले ही दिन दो विदेशी पर्यटकों ने चंदलीडीह पहुंचकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक परिवेश का अनुभव लिया। पहले ही दिन विदेशी सैलानियों की आमद से इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर पहचान मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
नौकायन, कायाकिंग और सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा का रोमांच
चंदलीडीह में पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून के पल बिताने के साथ कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। यहां पिकनिक, नौकायन, बांस के बेड़े की सवारी, कायाकिंग, रात्रिकालीन शिविर (नाइट कैंपिंग) और सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा (ट्रेकिंग) जैसी आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जल आधारित गतिविधियों के साथ-साथ खुले आसमान के नीचे रात्रि विश्राम और पहाड़ की ट्रेकिंग प्रकृति प्रेमियों और परिवार के साथ घूमने आने वाले सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
रामनामी समाज की अनूठी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगी दुनिया
चंदलीडीह पर्यटन स्थल की सबसे बड़ी विशेषता यहां की समृद्ध रामनामी सांस्कृतिक विरासत है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था रखने वाला रामनामी समाज अपने शरीर पर राम नाम का गोदना गुदवाने, राम नाम अंकित वस्त्र धारण करने तथा भजन-कीर्तन की विशिष्ट परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस इको टूरिज्म पहल के माध्यम से देशी-विदेशी पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रामनामी समाज की सरल जीवनशैली, आध्यात्मिक चेतना और लोक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति, बढ़ेंगे रोजगार
सामुदायिक सहभागिता पर आधारित इस पहल का उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत बनाना भी है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को टूरिस्ट गाइड, नौकायन संचालन, होम-स्टे, स्थानीय खान-पान और हस्तशिल्प के जरिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जिला प्रशासन द्वारा यहां आधारभूत संरचनाओं को और बेहतर बनाने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।






