Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- यह भाजपा सरकार का राजनीतिक षड्यंत्र

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी समेत अन्य मामलों में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भाजपा सरकार का राजनीतिक षड्यंत्र बताया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जांच एजेंसियों का उपयोग राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि EOW कोयला लेवी सहित अन्य मामलों की जांच कर रही है। इसी क्रम में रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। मामले की जांच जारी है और एजेंसी की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।






-1783291154007_m.webp)