Breaking
- Raipur News: मालवीय मार्ग और शास्त्री मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई, ठेला ...
- Raipur News: नगर निगम जोन-1 में 5 बड़े बकायादारों पर कार्रवाई, 7.28 लाख की रा...
- Bastar News: बस्तर में सड़क-पुलों के काम में तेजी, दिसंबर तक पूरा करने के निर...
- Dhamtari News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी, कार सवार बदमा...
- Durg News: नवविवाहिता की मौत, पति पर कथित विवाहेतर संबंध का आरोप
- CG News: लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ के बांधों में बढ़ा जलस्तर, कई जलाशय लबालब
- CG News: बिलासपुर की ‘निदान 1100’ सेवा खुद बेहाल, आम लोगों की शिकायतें हफ्तों...
- CG News: ऑटो चालक पर छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, लोगों ने पकड...
- छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन, 33 जिलों में दर्ज हुईं...
- Food Safety: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, रायपुर में मिठाइयों के स...
Food Safety: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, रायपुर में मिठाइयों के सैंपल लिए; महासमुंद में नकली पनीर फैक्ट्री सील

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जांच अभियान तेज कर दिया है। ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत रायपुर और महासमुंद में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान मिलावटी और गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाना है।

रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल डूमरतराई थोक मार्केट में खाद्य विभाग की टीम ने पैक्ड मिठाइयों के तीन लीगल सैंपल लिए। इसके अलावा हाईवे किंग रेस्टोरेंट से पनीर और वेज ग्रेवी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। विभाग द्वारा इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
वहीं महासमुंद में खाद्य विभाग ने नकली पनीर तैयार करने वाली फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की। विभागीय टीम ने फैक्ट्री में जांच के दौरान पनीर से संबंधित सामग्री की जांच की और परिसर को सील कर दिया। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग की ओर से आने वाले दिनों में भी जांच और कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।







