Breaking

जंगल में मौत से सामना: तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीणों पर जंगली सूअर का खूनी हमला, 8 घायल

Chhattisgarh RRT News Desk 05 May 2026

post

RRT News- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र के अंतर्गत हालेकोसा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में कुल आठ ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

जंगली सूअर के इस हमले में घायल आठ लोगों में से एक महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और वन मंडलाधिकारी आयुष जैन तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की। वन विभाग द्वारा प्रभावितों की हरसंभव मदद करने की बात कही जा रही है।

इस भयानक हादसे के बाद से हालेकोसा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता और गश्त बढ़ा दी है, साथ ही ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर जाते समय विशेष सावधानी बरतें और समूह में ही बाहर निकलें ताकि ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

You might also like!