Breaking
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
- जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट सील, छापे में मिठाइयों में कीड़े...
- छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों को लेकर शासन गंभीर, PWD के 13 अधिकारियों को ...
- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खि...
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्मा...
- गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घ...
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप
- Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं...
गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घेराव
_m.webp)
Rajnandgaon Cow Slaughter Case Action: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के गौरी नगर में गोवंश की हत्या के मामले ने शुक्रवार रात को भारी तूल पकड़ लिया। इस घटना से स्थानीय वार्डवासियों और विभिन्न हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। आरोपियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया और सर्विस रोड पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग उठाई।

जनता के भारी आक्रोश और दबाव को देखते हुए हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को गोवंश की हत्या के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों का शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला। पुलिस का यह कदम अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने और जनता के बीच सुरक्षा का संदेश देने के लिए उठाया गया। जुलूस निकालने के बाद दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय (Court) में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटना उनकी प्राथमिकता है। इस घटना के बाद से पुलिस और प्रशासनिक अमला इलाके में पूरी तरह मुस्तैद है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।






