Breaking

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 72वीं बैठक सम्पन्न*


post

रायपुर।

Advertisement


मंडल रेल प्रबंधक  दयानंद की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 72वीं बैठक दिनांक 23.03.2026 को मंडल सभाकक्ष में आयोजित की गई । बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा जारी मानक कार्यसूची के अनुसार अक्‍टूबर – दिसंबर 2025 अवधि की मंडल पर हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई । 

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि दिसंबर 2025 में संसदीय राजभाषा समिति द्वारा मंडल कार्यालय की निरीक्षण बैठक आयोजित की गई थी जिसमें समिति द्वारा अनेक दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिन्हें सभी शाखा अधिकारियों को पत्रों के द्वारा परिपत्रित किया जा चुका है । अपेक्षा की जाती है कि उक्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए । आज न टाइपिंग कठिन है और न अनुवाद करना । अत: मूल पत्राचार में शत-प्रतिशत हिंदी का प्रयोग किया जाए । राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) काफी महत्वपूर्ण मद है और इसके अंतर्गत आने वाले दस्तावेजों को शत-प्रतिशत हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी में अनिवार्य रूप जारी करना सुनिश्चित करते रहें ।  

मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राजभाषा नियमों  के क्रियान्‍वयन के लिए मेरे हस्‍ताक्षर से जांच बिंदु (Check Points) जारी किए गए हैं । इनका अनुपालन करना एवं कराना अवश्‍य सुनिश्चित किया जाए । आधुनिक एआई टूल्‍स का उपयोग कर हिंदी में आसानी से कार्य किया जा सकता है। इसका लाभ लें । साथ ही ई-ऑफिस में नोटिंग में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करें । पत्राचार में हिंदी का प्रयोग करें । अपने नियमित निरीक्षण के दौरान राजभाषा निरीक्षण करें तथा निरीक्षण रिपोर्ट भी हिंदी में बनाएं । आज की बैठक में लिए गए निर्णयों एवं सुझावों से अपने-अपने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराएं एवं उन्‍हें तत्‍संबंधी निर्देश दें । उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त करते हुए कहा  कि आप सभी हिंदी के प्रचार-प्रसार में ऐसे ही तत्पर रहेंगे तथा अपने अधीनस्थों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे । 

उक्त बैठक में मंडल के विभिन्‍न विभागों के शाखा अधिकारी एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित  थे । बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी श्री निकेश कुमार पाण्डेय ने किया । धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई ।

......................

You might also like!