Breaking

RAIPUR VIDEO : रायपुर सेंट्रल जेल वीडियो वायरल: कैदी से मुलाकात की रिकॉर्डिंग, जेल सुरक्षा हुई बेनकाब

Chhattisgarh RRT News Desk 29 January 2026

post

RAIPUR VIDEO : रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवती, जेल में बंद आरोपी युवक से मुलाकात कक्ष में बातचीत करती नजर आ रही है। और हैरानी की बात यह है कि यह पूरा वीडियो मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया है।

Advertisement


बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम तारकेश्वर है और उसका जन्मदिन था। इसी मौके पर उसकी गर्लफ्रेंड उससे मिलने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची थी। मुलाकात के दौरान युवती ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जेल के मुलाकात कक्ष में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर युवती मोबाइल लेकर अंदर कैसे पहुंची? क्या उसकी तलाशी नहीं ली गई या फिर सुरक्षा व्यवस्था में कहीं गंभीर चूक हुई?


वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली कटघरे में है। यदि जांच हुई थी, तो मोबाइल अंदर कैसे गया? और अगर जांच नहीं हुई, तो यह लापरवाही किसकी है?

You might also like!