Breaking
- रायपुर में रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में कैंसर उप...
- भौतिक प्रगति के साथ संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सहेजना ही सच्चा विकास : मंत...
- छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश
- स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर उत्तर को सौगात, विधायक पुरंदर मिश्रा ने 5 लाख के शे...
- 23 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार; साथी फरार, 12.43 लाख की संपत्ति जब्त
- वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 195वीं जयंती पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्र...
- अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियो...
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान, यु...
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, टोल प्लाजा पर ट्रकों की कतार पर ...
- शिकार की तैयारी कर रहा शिकारी गिरफ्तार, जाल समेत गुलेल और अन्य सामान बरामद
स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर उत्तर को सौगात, विधायक पुरंदर मिश्रा ने 5 लाख के शेड का किया लोकार्पण

रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को विकास कार्य की सौगात मिली। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 के स्टेट बैंक कॉलोनी फाफाडीह स्थित बाल उद्यान परिसर में विधायक निधि से नवनिर्मित शेड का लोकार्पण किया। इस शेड के निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये की स्वीकृत लागत रखी गई थी।

लोकार्पण कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर के सभापति एवं रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद सूर्यकान्त राठौड़ तथा नगर निगम वित्त विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार सहित स्टेट बैंक कॉलोनी फाफाडीह के पदाधिकारी और स्थानीय रहवासी मौजूद रहे। विधायक ने फीता काटकर नवनिर्मित शेड का लोकार्पण किया और इसे क्षेत्र के नागरिकों के लिए उपयोगी सुविधा बताया।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगर निगम जोन-2 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता पी.डी. धृतलहरे, उप अभियंता अनिमेष चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने बाल उद्यान परिसर में शेड निर्माण की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
Permalink






