Breaking

Raipur Road Accident: तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

Chhattisgarh 09 October 2026 (15)

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Advertisement

हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हुआ चालक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से कुचल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा होने और दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर फरार ट्रक चालक का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल मृतक की पहचान और ट्रक चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

You might also like!