Breaking
- Deputy CM Vijay Sharma Chaupal News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के व...
- Chhattisgarh Agriculture Crop Protection News: किसानों की फसल सुरक्षा के लिए ...
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
- जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट सील, छापे में मिठाइयों में कीड़े...
- छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों को लेकर शासन गंभीर, PWD के 13 अधिकारियों को ...
- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खि...
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्मा...
- गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घ...
रायपुर: 'टीम प्रहरी' का एक्शन, उद्योग भवन सर्विस रोड और पुरैना मुख्य मार्ग अतिक्रमण मुक्त

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार राजधानी की सड़कों को सुगम बनाने के लिए 'टीम प्रहरी' अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। आज नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत उद्योग भवन सर्विस रोड और पुरैना मुख्य मार्ग पर व्यापक अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर बढ़ते दबाव को कम करना और आम जनता को यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाना है।

अवैध ठेलों और गुमटियों पर चला निगम का डंडा
अभियान के दौरान सर्विस रोड और मुख्य मार्ग को बाधित कर रहे लगभग 5 से 6 अवैध ठेलों और गुमटियों को मौके से हटाया गया। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि सड़कों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निवेश विभाग के उड़न दस्ते और जोन 10 की टीम ने उन सभी सामग्रियों को जब्त करने की चेतावनी दी है जो यातायात के प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर रही हैं।
दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम
कार्रवाई के दौरान टीम ने लगभग 30-35 अन्य ठेला और गुमटी संचालकों को कड़ी समझाइश देते हुए 24 घंटे का समय दिया है। अधिकारियों ने हिदायत दी है कि वे स्वयं ही अपने कब्जे हटा लें, अन्यथा समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा बलपूर्वक हटाने, सामान जब्त करने और भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि सड़क पर सामान रखने से होने वाली असुविधा के लिए कब्जाधारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
सुगम यातायात से आमजनों को मिल रही राहत
नगर निगम आयुक्त और यातायात एसपी के निर्देशन में चल रहे इस निरंतर अभियान से रायपुर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों और मुख्य मार्गों की सूरत बदल रही है। 'टीम प्रहरी' के सक्रिय होने से सड़कों पर यातायात अब पहले से अधिक सुव्यवस्थित और सुगम हो गया है। प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की आम नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे पीक आवर्स के दौरान लगने वाले लंबे जाम से बड़ी राहत मिल रही है।







_m.webp)