Breaking

रायपुर में 'टीम प्रहरी' का एक्शन: NH-53 और अमलीडीह मार्ग से हटाए गए 15 अवैध ठेले; कलेक्टर-कमिश्नर के आदेश पर सड़क हुई चकाचक!

Chhattisgarh RRT News Desk 09 April 2026

post

रायपुर की सड़कों को जाम मुक्त करने और यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। आज 'टीम प्रहरी' अभियान के तहत रायपुर पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अमलीडीह मुख्य मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग 53 (NH-53) पचपेड़ी नाका सर्विस रोड पर बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान ने अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा दिया है।

Advertisement

15 ठेले जब्त, सड़क पर रखा सामान भी उठाया

अभियान के दौरान पचपेड़ी नाका सर्विस रोड और अमलीडीह मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे लगभग 15 ठेलों और गुमटियों को हटाया गया। कार्रवाई इतनी सख्त थी कि जो दुकानदार हिदायत के बाद भी सड़क पर सामान फैलाकर रखे हुए थे, उनका सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सर्विस रोड और मुख्य मार्ग आम जनता के चलने के लिए हैं, न कि व्यवसायिक कब्जे के लिए।

दुकानदारों को 'अंतिम चेतावनी': दोबारा कब्जा किया तो होगी सख्त कार्रवाई

नगर निगम और यातायात पुलिस के आला अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी दुकानदारों को एक बार फिर कड़े लहजे में चेतावनी दी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि भविष्य में दोबारा सड़क पर सामान या अवैध ठेला पाया गया, तो बिना किसी सूचना के सामान की जब्ती और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए संबंधित दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे। 'टीम प्रहरी' का लक्ष्य राजधानी के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सुगम यातायात सुनिश्चित करना है।

अधिकारियों की फौज रही मौके पर तैनात

इस व्यापक अभियान को सफल बनाने के लिए एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा और जोन 10 कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा सहित भारी पुलिस बल और निगम का उड़न दस्ता मौजूद रहा। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से पचपेड़ी नाका जैसे व्यस्ततम इलाके में लगने वाले जाम से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

You might also like!