Breaking

आवारा श्वानों पर निगम की बड़ी कार्रवाई: 'मिशन नसबंदी' ने पकड़ी रफ्तार, सोनडोंगरी सेंटर का हुआ औचक निरीक्षण

Chhattisgarh 18 April 2026 (30)

post

RRT News- रायपुर नगर निगम ने शहर में आवारा श्वानों (कुत्तों) की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना 'मिशन नसबंदी' तेज कर दिया है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे और निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के सख्त निर्देशों के बाद, अपर आयुक्त (स्वास्थ्य) श्री विनोद पाण्डेय ने जोन-8 के सोनडोंगरी स्थित 'एनिमल बर्थ कंट्रोल' (ABC) सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं, श्वानों के टीकाकरण (Vaccination) और डी-वार्मिंग प्रक्रिया की बारीकी से जांच की।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जारी आंकड़ों के मुताबिक, नगर निगम द्वारा अनुबंधित एजेंसी 'एनिमल वेलफेयर सोसायटी, हरियाणा' के माध्यम से अब तक लगभग 413 श्वानों की सफल नसबंदी की जा चुकी है। एजेंसी की डॉग कैचर टीम प्रतिदिन औसतन 15 श्वानों को सड़कों से सुरक्षित पकड़कर सेंटर ला रही है। अधिकारियों ने बताया कि बैरन बाजार में संचालित सेंटर को मिलाकर अब रायपुर शहर में प्रतिदिन लगभग 30 श्वानों की नसबंदी की जा रही है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।

अपर आयुक्त श्री पाण्डेय ने एजेंसी के प्रतिनिधियों को नियमों के तहत काम करने और सेंटर की स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। ज़ोन-8 के कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम इस पूरी प्रक्रिया की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रही है। निगम प्रशासन का कहना है कि यह अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ जारी रहेगा ताकि शहर के रास्तों को सुरक्षित बनाया जा सके और श्वानों की बढ़ती संख्या पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जा सके।

You might also like!