Breaking

Raipur State Job Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8,720 पदों पर नौकरी का अवसर

EDUCATION 28 September 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए जाएंगे। रोजगार मेले के जरिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी दक्षता वाले युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है।

Advertisement

36 नियोजकों से 8,720 पदों की जानकारी

रोजगार मेले के लिए अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं से कुल 8,720 पदों की जानकारी प्राप्त हुई है। इन पदों के लिए विभिन्न योग्यता और कौशल वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक युवाओं को मौका

मेले में 10वीं और 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अलग-अलग कंपनियों और संस्थानों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन क्षेत्रों में मिल सकती है नौकरी

रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्निकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, सेल्स एवं मार्केटिंग, बैंकिंग एवं फाइनेंस, ऑफिस वर्क, मानव संसाधन, कस्टमर सर्विस, हेल्थ एंड केयर, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

ई-रोजगार पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के आधिकारिक ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को पंजीयन के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता और कौशल से संबंधित जानकारी तैयार रखने की सलाह दी जाती है।

You might also like!