Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने मनाया शाला प्रवेशोत्सव, छात्राओं को बांटी साइकिल और किया पौधरोपण

रायपुर। रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने बैरन बाजार स्थित हिन्दू हाई स्कूल में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने छात्राओं को सरस्वती योजना के अंतर्गत साइकिलें वितरित कीं। साथ ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए पुस्तकें भी प्रदान कीं।
इस अवसर पर स्कूल परिसर में आम का पौधा भी लगाया गया। विधायक ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
सुनील सोनी ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अच्छे अंक हासिल कर परिवार, स्कूल, शहर और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों से भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने की दिशा में कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम में नगर निगम एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद एवं शाला विकास समिति की अध्यक्ष हेमलता चंद्राकर, स्कूल प्रबंधन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।







