Breaking
- Mann Ki Baat 139th Episode: 'मन की बात' देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड...
- Cyclonic Storm Alert Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भार...
- Korba Bike Fire News: कोरबा में गैरेज में रिपेयरिंग के दौरान बाइक में लगी भीष...
- NMDC Free Ambulance Service Bastar: बस्तर के दुर्गम गांवों के मरीजों के लिए N...
- Chhattisgarh Tax Tech Summit 2026: दुर्ग में 'छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट' का सफ...
- Chhattisgarh Hockey League 2026: न्यायधानी नाइट्स की लगातार तीसरी जीत, बैलाडी...
- Chhattisgarh Road Safety Action: छत्तीसगढ़ में वाहनों की सघन जांच का अभियान, ...
- Smriti Irani Raipur Visit: छत्तीसगढ़ की नई भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का कार्...
- Chhattisgarh Dhan Kharidi Rules Changed: छत्तीसगढ़ में धान बेचने के नियमों मे...
- Chhattisgarh Teacher Leave Update: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए ब...
रायपुर दक्षिण को 43 लाख के विकास कार्यों की सौगात: जल संकट का होगा स्थायी समाधान, विधायक सुनील सोनी ने किया भूमिपूजन

रायपुर: राजधानी के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड (क्रमांक 68) के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ के साथ मिलकर चंगोराभाठा क्षेत्र में लगभग 43 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक सोनी ने न केवल विकास कार्यों की आधारशिला रखी, बल्कि क्षेत्र की पेयजल समस्या को लेकर लापरवाह अधिकारियों को आड़े हाथों भी लिया।

जुलाई तक दूर होगी पानी की किल्लत
इस सौगात में सबसे महत्वपूर्ण 20 लाख रुपये की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य है। महापौर मीनल चौबे ने घोषणा की कि चंगोराभाठा और रायपुरा जलागार (पानी टंकी) के कमांड एरिया को पृथक करने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए राज्य शासन से 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। महापौर ने आश्वासन दिया कि जुलाई 2026 तक क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी निराकरण कर लिया जाएगा।
विधायक ने अधिकारियों पर जताई नाराजगी
भूमिपूजन के दौरान विधायक सुनील सोनी ने पेयजल संकट पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "संबंधित अधिकारियों ने समय पर सही जानकारी महापौर तक नहीं पहुँचाई, जिसके कारण इस भीषण गर्मी में जनता को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।" उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जाएं।
बाजार व्यवस्थापन और अधोसंरचना विकास
विधायक सोनी ने क्षेत्र के नियोजित विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं:
नया बाजार: चंगोराभाठा में सड़क पर लगने वाले बाजार को व्यवस्थित करने के लिए रिक्त शासकीय भूमि पर मंडी बोर्ड के माध्यम से नया बाजार विकसित किया जाएगा।
आउटर क्षेत्रों का विकास: संतोषी नगर, मठपुरैना और चंगोराभाठा जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता के साथ विकसित करने का संकल्प दोहराया।
अन्य कार्य: 43 लाख के बजट से पाइपलाइन के अलावा सामुदायिक भवन, शेड और नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग की अपील
महापौर मीनल चौबे ने वार्ड वासियों से भविष्य के जल संकट से बचने के लिए अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगवाने की अपील की। कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पार्षद दुर्गा यादराम साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।







