Breaking

Raipur Sports News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी से मिले अरुण साव, खिलाड़ियों के अनुभव साझा करने पर दिया जोर

Chhattisgarh 29 September 2026

post

रायपुर, 29 सितंबर 2026। एशियन गेम्स-2026 की महिला कबड्डी स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी संजू देवी ने रायपुर लौटने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से मुलाकात की। नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान साव ने संजू देवी का अभिनंदन कर उनकी उपलब्धि की सराहना की।

Advertisement

उप मुख्यमंत्री ने संजू देवी के साथ उनके माता-पिता अमरीका बाई और रामजी का भी अभिनंदन किया। उन्होंने संजू को एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए प्रतियोगिता के अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

स्वर्ण पदक तक के सफर पर हुई चर्चा

अरुण साव ने संजू देवी से भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक तक के सफर और प्रतियोगिता के दौरान मिले अनुभवों पर चर्चा की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के दौरान सामने आई चुनौतियों और विभिन्न पहलुओं को लेकर भी उन्होंने संजू से बातचीत की।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा अनुभव का लाभ

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर संजू देवी को जो अनुभव मिला है, वह केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं रहेगा। उनके अनुभवों से छत्तीसगढ़ के अन्य खिलाड़ियों को भी सीखने और अपनी तैयारी को बेहतर करने का अवसर मिल सकता है।

इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो भी मौजूद रहीं।

You might also like!