Breaking
- साइकिल से महिलाओं का पीछा करता था आरोपी, एक की हत्या और दूसरी पर हमला; पुलिस ...
- रॉन्ग नंबर से हुई पहचान, नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ग...
- 3 करोड़ के गबन की जांच में बड़ा खुलासा, 5वीं वाहिनी का एक और प्रधान आरक्षक गि...
- दर्दनाक हादसा: पति को डूबता देख तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की मौत
- भरी बरसात में स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन, शिक्षकों की नियुक्ति और युक्तियु...
- वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 300 किलो पनीर सील
- झूलेलाल चौक नहरपारा में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने फहराया तिरंगा, सौंदर्यीकरण...
- चौंकाने वाला मामला: जिसे मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, वही युवक 18 दिन बाद मि...
- भोपाल-रायपुर के बीच बनेगा नया एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, ₹15 हजार करोड़ की योजना स...
- अपनी माटी और खेती-किसानी से जुड़ाव, मुख्यमंत्री साय ने गृहग्राम बगिया में बैल...
रायपुर में Rapido ड्राइवर महिला का बैग लेकर फरार, दो मोबाइल समेत जरूरी सामान गायब

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक महिला का सामान से भरा बैग लेकर वाहन चालक के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना भीम नगर इलाके की बताई जा रही है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, महिला फल खरीदने के बाद अपने सामान से भरा बैग Rapido वाहन में लेकर जा रही थी। महिला ने बैग वाहन चालक के पैरों के पास रखा था। बैग में दो मोबाइल फोन समेत अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद चालक बैग लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच करते हुए वाहन चालक और बैग की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है।







