Breaking
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
Raipur Rain: पहली तेज बारिश में रायपुर की व्यवस्थाओं की खुली पोल, रेलवे स्टेशन की छत से झरने की तरह गिरा पानी

रायपुर। राजधानी रायपुर में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने शहर की तैयारियों की पोल खोल दी। ए-1 श्रेणी के रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की शेड से झरने की तरह पानी गिरने लगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लगातार बारिश के कारण प्लेटफॉर्म पर जलभराव और फिसलन की स्थिति बन गई। यात्री खुद को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए। इस दौरान स्टेशन की छत से पानी गिरने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
शहर के कई अंडरब्रिज भी बारिश के पानी से जलमग्न हो गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
मानसून की पहली ही तेज बारिश के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था और रेलवे स्टेशन की अधोसंरचना पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने जलभराव से निपटना बड़ी चुनौती बन गया है।







