Breaking
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
- Dussehra Celebration : बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए...
- Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों क...
झूठी रईसी का खेल: रायपुर-रायगढ़ में व्यापारियों से ₹2 करोड़ से अधिक की बड़ी ठगी, बाप-बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

रायगढ़, 21 जून 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और रायगढ़ जिले में रईसी और बड़े व्यापारिक रसूख का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायगढ़ के कालिंदी कुंज निवासी बाप-बेटे की जोड़ी पर कुल आठ अलग-अलग व्यापारियों से शक्कर (चीनी) का माल लेकर करीब 2 करोड़ 1 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का गंभीर आरोप है। इस बड़ी धोखाधड़ी के संबंध में पीड़ितों की शिकायत पर रायपुर के खमतराई थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

मामले में नामजद आरोपियों की पहचान राजेश कुमार अग्रवाल और उनके बेटे शैलेश अग्रवाल के रूप में की गई है। शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने खुद को बड़े ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और कोल्ड स्टोरेज व्यवसाय से जुड़ा हुआ बताकर व्यापारियों के बीच अपनी झूठी साख बनाई और उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद उन्होंने व्यापारिक साख की आड़ में एक पीड़ित से 16 लाख 34 हजार 700 रुपये मूल्य की शक्कर उधार मंगवाई और भुगतान नहीं किया। इसी तरह कुल आठ व्यापारियों को झांसे में लेकर आरोपियों ने 2 करोड़ से अधिक की चपत लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और कानूनी जांच शुरू कर दी है।







