Breaking
- Chhattisgarh Agriculture News: धान से आगे बढ़ी खेती, आधुनिक और नगदी फसलों से ...
- Chhattisgarh PM Awas News: शहरी गरीबों के लिए बड़ी राहत, आवास योजना की कट-ऑफ ...
- Raipur Cyber Awareness News: PRSU में ‘साइबर संकल्प’ की शुरुआत, 500 से अधिक व...
- Raipur NTPC Quiz News: Electron Quiz 2026-27 में 110 टीमों ने दिखाया ज्ञान, I...
- Chhattisgarh Swine Flu News: छुट्टी के बीच जांच प्रभावित, प्रदेश में 9 नए मरी...
- Surajpur Bagless Day News: बस्ते से मिली छुट्टी तो बच्चों ने सीखी स्वच्छता और...
- Raipur Teeja-Pora News: मुख्यमंत्री निवास बना बहनों का मायका, फुगड़ी-झूले के ...
- Raipur Education News: डिजिटल एडिक्शन को बताया गंभीर चुनौती, राज्यपाल डेका ने...
- Dhamtari Seva Sankalp News: 17 सितंबर को 10 लाख दीयों से जगमगाएगा धमतरी, प्रद...
- CM Helpline News: रटगा में 24 घंटे में ठीक हुआ खराब हैंडपंप, शिकायत के बाद ग्...
Raipur Cyber Awareness News: PRSU में ‘साइबर संकल्प’ की शुरुआत, 500 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

रायपुर। साइबर अपराधों से मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत 12 सितंबर को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), रायपुर के सभागार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

9 मॉड्यूल के वीडियो कोर्स ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान विजय शर्मा ने 9 मॉड्यूल वाले वीडियो कोर्स ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ किया। इस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों और आम लोगों को साइबर अपराधों की पहचान, उनसे बचाव और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
साइबर जागरूकता कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साथ-साथ रायपुर के विभिन्न महाविद्यालयों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा अभियान
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’ 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देने के साथ ही उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने का संदेश दिया जा रहा है।






