Breaking

Raipur Press Club Elections : रायपुर प्रेस क्लब निर्वाचन परिणाम घोषित मोहन तिवारी बने अध्यक्ष, महासचिव पद पर गौरव शर्मा निर्वाचित

Chhattisgarh RRT News Desk 14 January 2026

post

Raipur Press Club Elections : रायपुर, 13 जनवरी 2026। रायपुर प्रेस क्लब के लिए संपन्न हुए मतदान के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ, जिसमें पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement


घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार यदु, उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार साहू और महासचिव पद पर गौरव शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए।


संयुक्त सचिव पद पर निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर ने परिणाम की घोषणा की। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार देवांगन , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंदकुमार चौबे उपस्थित रहे। 


चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयाँ दी गईं।

You might also like!