Raipur Newborn Trafficking Case Jitendra Khetan Arrested: रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त मामले में एक और आरोपी जितेन्द्र खेतान गिरफ्तार, नवजात बच्ची दस्तयाब

Raipur Newborn Trafficking Case Jitendra Khetan Arrested: रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त मामले में एक और आरोपी जितेन्द्र खेतान गिरफ्तार, नवजात बच्ची दस्तयाब

Chhattisgarh 24 November 2026 (14)

post

रायपुर। राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी जितेन्द्र खेतान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र खेतान को बेचा था, जिसे दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया और फिलहाल सुरक्षा व देखभाल के लिए मातृछाया में रखा गया है। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आजाद चौक थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 307/2026 की जांच के दौरान पहले गिरफ्तार कृतिका साहू सहित अन्य महिला आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि नवजात बच्ची जितेन्द्र खेतान को बेची गई थी। सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में वह बच्ची से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद बच्ची को विधिवत दस्तयाब कर संरक्षण में लिया गया।

विवेचना में यह जानकारी भी सामने आई है कि जितेन्द्र खेतान अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में भी शामिल रहा है और इस गतिविधि को गीतिका नाग व कृतिका साहू के माध्यम से अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, अन्य बच्चों की खरीद-फरोख्त और आरोपियों के संपर्कों की जांच कर रही है।

इससे पहले इस प्रकरण में तीन महिला आरोपियों कृतिका साहू (34, आमापारा रामकुंड, रायपुर), अहिल्या नामदेव (40, सीतानगर गोगांव, रायपुर) और गीतिका नाग (36, स्टोर पारा पुरैना, भिलाई-3, जिला दुर्ग) को गिरफ्तार किया गया था। बाद में डॉ. खिर सिंधु महानंद (45, मोतीलाल नगर कोटा, रायपुर), प्रकाश कुमार कौरव (45, कपिस विहार, अमलीडीह, रायपुर) और अश्वनी शर्मा (38, रामकुंड विहार, रायपुर) की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जहां जांच में अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करने का खुलासा भी हुआ था।

You might also like!