Breaking

RAIPUR NEWS : रायपुर प्रेस क्लब चुनाव: वोटिंग जोरों पर, क्लब परिसर के बाहर हलचल तेज

Chhattisgarh RRT News Desk 13 January 2026

post

RAIPUR NEWS : रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह से प्रारंभ हो चुकी है। चुनाव को लेकर पत्रकार सदस्यों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 10 बजे तक 100 से अधिक सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे।

Advertisement


इस बार अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है। मोहन तिवारी, प्रशांत दुबे, प्रफुल्ल ठाकुर, अनिल पुसदकर और कृष्ण कुमार शर्मा अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। वहीं महासचिव पद के लिए संदीप शुक्ला, गौरव शर्मा, दानिश अनवर, पराग मिश्रा और महादेव तिवारी सहित कई प्रत्याशी आमने-सामने हैं।


उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों के लिए भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे पूरे चुनावी माहौल में गहमागहमी बनी हुई है।


मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में कुल 787 मतदाता प्रेस क्लब के नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे।

You might also like!