Breaking
- Wildflowering Dating Trend Personal Space: हर वक्त साथ रहना ही सच्चा प्यार नह...
- Aaj Ka Rashifal 29 November 2026: तुला को राजनीतिक व शैक्षिक लाभ, वृषभ को मिल...
- CG First Panchayat Solar Plant Kunjara Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ...
- Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas: स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलि...
- बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र में माओवादी डम्प से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख रु...
- Jokari Jashpur Development Works: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोकारी में 29....
- CM Vishnu Deo Sai Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas Message: छत्तीसगढ़ी भाषा हमार...
- Delimitation Paddy Procurement Jashpur Tour: परिसीमन से छत्तीसगढ़ में 45 नई व...
- Birgaon Nagar Nigam Election 2026 Public Mood: नगरीय निकाय चुनाव से पहले बिरग...
- Governor Ramen Deka AIIMS Raipur IRIA Conference: आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्स...
Raipur News : रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 25 लाख रुपये का सितार जब्त

Raipur News : रायपुर, 13 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल व कलेक्टर डॉ गौरव सिंह निर्देशानुसार प्राप्त सूचना के आधार पर 11 फरवरी की मध्य रात्रि में रायपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर, रावांभाटा स्थित मउरानीपुर लॉजिस्टिक प्रा. लि., पार्किंग नंबर 09 में दबिश देकर 170 बोरियों में रखे लगभग 5,950 किलोग्राम पैक्ड सेफ्रॉन ब्लेंडेड सितार को जब्त किया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 25 लाख रुपये बताया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त माल का परिवहन, विक्रय एवं भंडारण किशन यादव एवं रामभरोसे यादव द्वारा किया जा रहा था। मौके पर उपस्थित प्रभारी शिवम यादव एवं सतगुरूशरन यादव से पूछताछ की गई तथा पैक्ड सेफ्रॉन ब्लेंडेड सितार का एक नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।
इस कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ध्रुव, नमूना सहायक राकेश गिदौडे तथा सीएसपी उरला पूर्णिमा लामा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।







