RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर में आज एक अहम शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होने पहुंचे।
एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
शनिवार सुबह रायपुर पहुंचने पर उनका स्वागत छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया। इसके बाद वे सीधे नवा रायपुर स्थित IIM परिसर के लिए रवाना हो गए।
छात्रों को देंगे सफलता के मंत्र
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री छात्रों को संबोधित करेंगे। अपने भाषण में वे मैनेजमेंट, लीडरशिप, ग्लोबल परिप्रेक्ष्य और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स साझा करेंगे, जो पासआउट छात्रों के लिए मार्गदर्शक साबित होंगे।
डिग्री और मेडल का वितरण
कार्यक्रम के दौरान सफल छात्रों को डिग्री और मेडल प्रदान किए जाएंगे। यह समारोह छात्रों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है।
आज ही लौटेंगे दिल्ली
कार्यक्रम के समापन के बाद विदेश मंत्री दोपहर करीब 2 बजे रायपुर से रवाना हो जाएंगे।








