Breaking

Raipur News : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण, मृत व्यक्तियों के जल्दी नाम काटने के दिए निर्देश

Chhattisgarh RRT News Desk 20 February 2026

post

Raipur News : रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कांदुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान में उपस्थित ग्राहकों के राशन कार्ड की जांच की एवं पंचायत सचिव एवं पटवारी को मृतक व्यक्तियों के नामों की जांच कर कटवाने के निर्देश दिए। 

Advertisement


कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्वयं चावल, शक्कर एवं नमक के स्टॉक का निरीक्षण किया एवं कहा कि हर राशन कार्ड की स्थिति चेक किया जाए, भुंइया पोर्टल में जमीन का निरीक्षण करें यदि वे बीपीएल के दायरे से बाहर हों तो उनका नाम काटा जाए और एपीएल कार्ड में उन्हें दर्ज की जाए। 


इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंद कुमार चौबे, तहसीलदार राकेश देवांगन, जनपद सीईओ धरसींवा आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like!