RAIPUR NEWS : रायपुर: लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने के विरोध में छत्तीसगढ़ भाजपा आज रायपुर की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन करेगी। इस आक्रोश रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी, जिसके चलते यातायात प्रभावित होगा। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और सुचारु मार्ग संचालन के लिए चेतावनी जारी की है।
पुलिस के अनुसार, यह रैली इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इस कारण दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्ग बाधित रहेंगे। प्रभावित मार्ग इस प्रकार हैं:
बुद्धेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होकर बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक
श्याम टॉकीज गणेश मंदिर तिराहा से सदानी चौक, सदर बाजार
महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम
कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम
बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम
कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक
आकाशवाणी चौक, कालीमंदिर से नल घर चौक







