Breaking
- Raipur News: शहरी गैस वितरण नीति के तहत PNG नेटवर्क विस्तार पर जोर, मुख्य सचि...
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2111 ट्री गार्ड और 446 कांक्रीट घेरे ...
- CG Accident News: बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत
- लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रह...
- ‘दृश्य संवाद 2026’ में तस्वीरों में दिखा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ स...
- Chhattisgarh Mining News: 45 खनिज अन्वेषण परियोजनाओं को मिली मंजूरी, लिथियम-ग...
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2111 ट्री गार्ड और 446 कांक्रीट घेरे ...
- Raipur News: अशोका रतन में जल संकट दूर करने रहवासियों ने महापौर से की मांग, व...
- Raipur News: नगर निगम जोन-1 में 2 बड़े बकायादारों के संस्थान सील, ₹2.24 लाख क...
- Raipur News: कलेक्टर ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का किया निरीक्षण, गुणवत्...
Raipur News: अशोका रतन में जल संकट दूर करने रहवासियों ने महापौर से की मांग, वाटर मीटर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग का सुझाव

रायपुर। शंकर नगर स्थित अशोका रतन रेजीडेंशियल को-ऑपरेटिव सोसायटी के रहवासियों ने परिसर में जल संकट की समस्या को लेकर महापौर मीनल चौबे से मुलाकात की। रहवासियों ने बताया कि परिसर में बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं और नगर निगम की पाइपलाइन से अपेक्षाकृत कम मात्रा में पानी की आपूर्ति होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया।

महापौर ने वाटर मीटर लगाने का दिया सुझाव
महापौर मीनल चौबे ने रहवासियों की समस्या सुनते हुए सुझाव दिया कि सोसायटी परिसर में नल कनेक्शनों पर निजी खर्च से वाटर मीटर लगवाए जाएं। इससे पानी की वास्तविक खपत के आधार पर बिल निर्धारित किया जा सकेगा और पानी की बचत को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर रहवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर
महापौर ने कहा कि वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए अशोका रतन परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जल्द स्थापित किया जाना चाहिए। इससे बारिश के पानी का संचयन होगा और भविष्य में जल संकट को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है।
डूंडा में नया वाटर फिल्टर प्लांट बनाने की तैयारी
महापौर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रायपुर के डूंडा में नया वाटर फिल्टर प्लांट बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। प्लांट शुरू होने के बाद शहर में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
अवैध नल कनेक्शनों पर कार्रवाई के निर्देश
महापौर ने नगर निगम जोन-9 के जोन कमिश्नर को संबंधित वार्डों में नल कनेक्शनों का निरीक्षण और जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध नल कनेक्शन पाए जाने पर उन्हें तत्काल विच्छेद कर नियमानुसार कार्रवाई और नियमितीकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू, अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन-9 कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव और उप अभियंता जल आशुतोष पाण्डेय मौजूद रहे।







