Breaking

RAIPUR NEWS : अमलीडीह नाले में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Chhattisgarh RRT News Desk 05 February 2026

post

RAIPUR NEWS : रायपुर, 05 फरवरी 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार ग्राम अमलीडीह में नाले एवं शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा नाले में हुए अतिक्रमण को चिन्हांकित कर उसे हटाया गया।

Advertisement


एसडीएम नंदकुमार चौबे के नेतृत्व कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार ज्योति सिंह, राजस्व निरीक्षक यश वराह, पटवारी राजाराम पोटाई व फुंडहर पटवारी धर्मेंद्र एवं जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे की उपस्थिति में नाले के परिवर्तित बहाव को मूल स्थिति में बहाल किया गया। साथ ही नाले एवं शासकीय भूमि में हुए अवैध अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।


इसके अतिरिक्त शामिलात चरागाह एवं रास्ते की शासकीय भूमि को भी चिन्हांकित कर संरक्षण सुनिश्चित किया गया, जिससे भविष्य में पुनः अतिक्रमण की संभावना को रोका जा सके।


प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि शासकीय भूमि एवं प्राकृतिक जलस्रोतों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You might also like!