Breaking

रायपुर में NEET पेपर लीक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

Chhattisgarh RRT News Desk 22 July 2026

post

रायपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी रायपुर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों के दौरान आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और वाटर कैनन (पानी की तेज बौछार) का इस्तेमाल करना पड़ा।

Advertisement

बताया जा रहा है कि दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रधानमंत्री आवास के सामने हुए प्रदर्शन के बाद इसकी राजनीतिक गूंज छत्तीसगढ़ तक पहुंची। भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला बताते हुए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की ओर मार्च किया।

वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पहले समझाइश दी। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

You might also like!