Breaking
- Suicide Case: दो बच्चों के पिता ने प्रेमिका के साथ एक ही फंदे पर दी जान, हथमु...
- Dhamtari Nasha Mukti: नशामुक्त छत्तीसगढ़ से विकसित भारत 2047 का लक्ष्य, मंत्र...
- Raipur Fraud News: फर्जी कार एजेंसी और Crypto निवेश के नाम पर 47 लाख से ज्याद...
- Chhattisgarh Education News: स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट...
- Gandhi-Shastri Jayanti 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधी और शास्त्री ...
- Raipur Nasha Mukt Bharat: नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल रमेन डेका ...
- Aaj Ka Rashifal 02 October 2026: वृषभ से मिथुन राशि में जाएंगे चंद्रमा, जानिए...
- Gandhi Jayanti 2026: सत्य-अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर ज...
- Kanker POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 10 हजार रुपय...
- Bastar Tourism: 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने देखी बस्तर की बदली तस्वीर, राज्...
Raipur Nasha Mukt Bharat: नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल रमेन डेका ने की पदयात्रा, गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

राज्यपाल रमेन डेका ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा में सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
टाउन हॉल रायपुर से शुरू हुई पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची। यहां राज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।
पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।






