Breaking

Raipur News: नंदनवन का 50 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, PPP मॉडल पर बनेगा आधुनिक बॉटनिकल गार्डन

Chhattisgarh 31 August 2026

post

रायपुर, 31 अगस्त 2026। रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। नंदनवन के पुनर्विकास पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मंत्रालय महानदी भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव विकास शील के समक्ष परियोजना का प्रस्तुतिकरण किया।

Advertisement

Botanical Garden: PPP मॉडल पर होगा विकास

प्रस्तावित परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत नंदनवन के बॉटनिकल गार्डन को नए सिरे से विकसित करने के साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नंदनवन को पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक बनाना है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्विकास योजना में पर्यटकों और आम नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने नंदनवन में आवश्यक जन-सुविधाओं और आकर्षणों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि यह क्षेत्र बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में उभर सके।

Tourism Development: सुविधाओं और आकर्षण पर रहेगा फोकस

बैठक में नंदनवन के प्रस्तावित विकास, बॉटनिकल गार्डन के पुनर्जीवन और पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की गई। परियोजना के तहत पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विकास किए जाने की योजना है।

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव रोहित यादव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, NRDA के सीईओ चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like!