रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-9 में कार्यरत सहायक राजस्व निरीक्षक विनय कुमार वर्मा के 31 वर्षों की सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जोन कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह में जोन अध्यक्ष गोपेश साहू और जोन कमिश्नर राकेश शर्मा ने श्रीफल, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर विनय कुमार वर्मा का सम्मान किया। उन्होंने नगर निगम के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, जोन सहायक राजस्व अधिकारी नरेन्द्र कुमार नायक, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जयंत साहू सहित जोन-9 के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि विनय कुमार वर्मा ने अपने 31 वर्षों के कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्य और अनुभव से विभाग को हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा।







