Breaking

Raipur News: नगर निगम जोन-1 में 5 बड़े बकायादारों पर कार्रवाई, 7.28 लाख की राशि बकाया

Chhattisgarh 18 August 2026

post

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-1 राजस्व विभाग ने बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 5 बड़े बकायादारों के संस्थानों पर सीलबंदी की कार्रवाई की। इन सभी पर नगर निगम की कुल 7 लाख 28 हजार 560 रुपये की राशि बकाया थी। निगम की कार्रवाई के दौरान दो बकायादारों ने मौके पर ही 2 लाख 36 हजार 742 रुपये का भुगतान कर दिया।

Advertisement

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेश और उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा एवं जोन-1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग की टीम ने जोन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की। निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि की वसूली के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

सीलबंदी की कार्रवाई के दौरान जोन-1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा एवं संतोष साहू तथा सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद दीप और विष्णु कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

You might also like!