Breaking

Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के साथ पशु मालिकों पर जुर्माना

Chhattisgarh 30 August 2026

post

रायपुर। राजधानी में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर पालिक निगम रायपुर ने खुले में घूमने वाले मवेशियों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। निगम के जोन क्रमांक 1 से 10 की टीमें मुख्य मार्गों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर विचरण कर रहे मवेशियों को काऊ कैचर वाहनों की मदद से पकड़कर सुरक्षित रूप से निर्धारित गौठान और कांजी हाउस में पहुंचा रही हैं।

Advertisement

निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य खुले में घूमने वाले मवेशियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के साथ-साथ वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। विशेष अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार निगरानी और मवेशियों की धरपकड़ की जा रही है।

पशु मालिकों को समझाइश के साथ जुर्माना

नगर निगम ने उन पशु मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है, जो अपने मवेशियों को खुले में छोड़ देते हैं। ऐसे पशु मालिकों को पहले अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने और सार्वजनिक मार्गों पर नहीं छोड़ने की समझाइश दी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

जोन 1 से 10 तक लगातार अभियान

नगर निगम के सभी संबंधित जोन की टीमें अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही हैं। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से पकड़े गए मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का क्रम जारी है। निगम का प्रयास है कि पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जाए और शहर में यातायात को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

You might also like!