Breaking

रायपुर नगर निगम में 10 नव-नामांकित एल्डरमैनों का स्वागत, महापौर मीनल चौबे ने दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh 06 July 2026

post

रायपुर। रायपुर नगर निगम की विशेष सम्मिलन बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नव-नामांकित 10 एल्डरमैनों का निगम सदन में भव्य स्वागत किया गया। नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में आयोजित बैठक में महापौर मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी नव-नामांकित सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ के आदेशानुसार आयोजित इस विशेष बैठक में नव-नामांकित एल्डरमैन रामकिकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडमुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर और ऋषि साहू का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे ने सभी नव-नामांकित एल्डरमैनों को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सुझाव नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और आयुक्त संबित मिश्रा ने भी सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।

विशेष सम्मिलन बैठक में नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।

You might also like!