Breaking
- Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीस...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हम...
- Surakshit Bachpan Abhiyan Raipur: रायपुर के 21 विद्यालयों में चला 'सुरक्षित ब...
- Balcony Gardening Tips: अपनी बालकनी को बनाएं खूबसूरत 'मिनी बटरफ्लाई गार्डन', ...
- Horoscope Today 28 October 2026: मिथुन और सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की...
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
रायपुर नगर निगम का रिकॉर्ड राजस्व संग्रह: अंतिम दिन उमड़ी भीड़, स्कूलों ने चुकाया करोड़ों का बकाया

रायपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग में करदाताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 7083 नागरिकों ने अपना संपत्ति कर जमा किया, जिससे निगम के खजाने में 6 करोड़ 69 लाख 55 हजार 65 रुपये का भारी-भरकम राजस्व प्राप्त हुआ। सभी 10 जोनों में करदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जो शाम ढलने के बाद भी अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

निगम प्रशासन की सख्ती का बड़ा असर भी देखने को मिला। लंबे समय से बकायादार रहे होलीक्रॉस स्कूल (बैरनबाजार) और होलीक्रॉस स्कूल (शैलेन्द्र नगर) ने वर्ष 2008 से 2026 तक का अपना समस्त बकाया आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से जमा कर दिया। पूर्ण भुगतान प्राप्त होने के बाद नगर निगम जोन-4 की टीम ने स्कूलों में लगाई गई सील को नियमानुसार खोलने की कार्रवाई पूरी की।
एक ओर जहाँ जागरूक नागरिक टैक्स जमा कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर निगम की टीमें बकायादारों पर गाज गिराने में व्यस्त रहीं। आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर सभी जोनों के जोन कमिश्नरों और राजस्व अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। जिन व्यवसायिक परिसरों ने टैक्स जमा करने में कोताही बरती, उन्हें तत्काल सीलबंद किया गया और रिहायशी इलाकों में बकायादारों के घरों के नल कनेक्शन विच्छेद करने की कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रही।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि राजस्व वसूली को लेकर निगम बेहद गंभीर है। जोन सहायक राजस्व अधिकारियों और अभियंताओं की टीमें वार्डों में घूम-घूम कर कार्रवाई कर रही हैं। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए समय पर अपने देय करों का भुगतान कर शहर के विकास में सहभागी बनें।







