Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
एक्शन में रायपुर नगर निगम: नाली पर अवैध 'पाटों' पर चला JCB, गंदगी का हुआ सफाया...

रायपुर: राजधानी रायपुर में स्वच्छता को लेकर आई एक जनशिकायत पर नगर पालिक निगम ने तत्काल और कड़ा एक्शन लिया है। नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेश पर, जोन 3 की जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शंकर नगर मार्ग पर नाली पर बने लगभग 15 अवैध निर्माणों (पाटों) को जेसीबी लगाकर तुड़वाया और नाली की सघन सफाई करवाई।

अवैध निर्माण से बाधित थी सफाई व्यवस्था
यह कार्रवाई जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर मार्ग पर 'खाना खजाना', 'इंदिरा फ्लावर्स', और 'अंजार फ्यूल्स' जैसी दुकानों के समीप की गई। निगम को शिकायत मिली थी कि इन दुकानों के मालिकों ने नाली के ऊपर अवैध रूप से सीमेंट के 'पाटे' बना लिए थे।
निरीक्षण: जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
सत्यता: निरीक्षण में पाया गया कि नाली पर बने पाटों के कारण नाली की नियमित सफाई पूरी तरह से बाधित हो गई थी, जिससे गंदगी जमा हो रही थी और जल निकासी प्रभावित हो रही थी।
जेसीबी लगाकर 15 पाटों को तोड़ा गया
जनशिकायत को सही पाते ही, जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह ने बिना देरी किए मौके पर जेसीबी मशीन बुलवाई।
कड़ी कार्रवाई: लगभग 15 दुकानों के सामने सड़क पर नाली पर निर्मित सभी अवैध पाटों को तत्काल प्रभाव से तोड़ दिया गया।
सघन सफाई: पाटे हटने के बाद नाली की सघन सफाई करवाई गई। नाली से निकाले गए कचरे और गंदगी का तुरंत परिवहन करवाकर निकास व्यवस्था को सुगम बनाया गया।
निगम ने इस त्वरित कार्रवाई से यह संदेश दिया है कि स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस त्वरित निदान से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।







