Breaking
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर निगम का एक्शन, 2000 वर्गफीट में बन रहे कॉम्प्लेक्स के 12 कॉलम तोड़े

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को निगम के जोन-6 की टीम ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 स्थित मानसपुरम में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से 12 अवैध कॉलम और फुटिंग ध्वस्त कर दिए।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-6 के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव और उप अभियंता सागर ठाकुर सहित नगर निवेश विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।
नगर निगम के अनुसार, मानसपुरम में अवैध प्लाटिंग क्षेत्र के अंतर्गत करीब 2000 वर्गफीट क्षेत्र में बिना अनुमति व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा था। जांच के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से निर्माणाधीन ढांचे के 12 अवैध कॉलम और फुटिंग को तोड़ दिया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण और नियमों के विरुद्ध किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







