Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
रायपुर में जलभराव रोकने निगम की कार्रवाई, मोवा ओवरब्रिज के पास नाले पर बने 6 अवैध पाट तोड़े

रायपुर। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने जोन-3 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। मोवा ओवरब्रिज के नीचे लोधीपारा चौक के पास नाले पर बनाए गए अवैध पाटों को हटाकर जल निकासी का रास्ता साफ किया गया। नगर निगम के अनुसार, संबंधित संस्थानों को पहले नोटिस देकर अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से कार्रवाई की।

नगर निगम की टीम ने होंडा शोरूम सहित अन्य व्यावसायिक संस्थानों के सामने नाले पर बनाए गए छह बड़े अवैध पाटों को तोड़ दिया। निगम अधिकारियों का कहना है कि इन अवैध निर्माणों के कारण नाले की नियमित सफाई प्रभावित हो रही थी, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। कार्रवाई के दौरान जोन-3 की टीम और संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
नगर निगम ने बताया कि अवैध पाट हटाने के बाद नाले की सफाई कर जल निकासी को सुचारु बनाया गया है, जिससे आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होगी। निगम ने नागरिकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि सार्वजनिक नालों और जल निकासी मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







