Breaking
- Gajar Ka Halwa Without Grating Pressure Cooker Recipe: बिना गाजर घिसे प्रेशर ...
- Jashpur Solar Power Plant Kunjara: जशपुर के ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट का ...
- CM Vishnu Deo Sai Paddy Procurement Statement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, ख...
- Raipur Minor Rape Case Arrest: राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से...
- CG Child Marriage Free Campaign Laxmi Rajwade: बच्चों के बचपन की रक्षा में सम...
- PM JANMAN Yojana Surguja Pahadi Korwa Sukhni: पीएम-जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा...
- Bastar Youth Bhuvneshwar Kashyap Himalaya Trek: बस्तर के युवा का हिमालय में प...
- CM Vishnu Deo Sai Garhphuljhar Nanak Sagar: गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सा...
- Aaj Ka Rashifal 27 November 2026: आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा सर्वार्...
- Black Friday Sale Scam Alert: 70% ऑफ देखकर न हों गुमराह, ब्लैक फ्राइडे सेल के...
Raipur Minor Rape Case Arrest: राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला, एनआईटी पासआउट आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) से पढ़ाई पूरी कर चुके राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने का आरोप है। आरोपी की पहचान राजस्थान के दौसा निवासी हिमांशु जाटव के रूप में हुई है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमांशु जाटव NIT में पढ़ाई के दौरान रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग छात्रा से हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक, पढ़ाई पूरी होने के बाद हिमांशु रायपुर छोड़कर दिल्ली चला गया था। कुछ समय बाद नाबालिग ने उसे फोन कर गर्भवती होने की जानकारी दी। यह सुनकर आरोपी दिल्ली से रायपुर पहुंचा और कथित तौर पर छात्रा का गर्भपात करा दिया। जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई, तो उन्होंने डीडी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
POCSO एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार
परिजनों की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस गर्भपात कराने की जगह और इस पूरे घटनाक्रम में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।






