Breaking

रायपुर में MBBS इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर निकाली बाइक रैली

Chhattisgarh RRT News Desk 04 August 2026

post

रायपुर, 4 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (मेकाहारा) के MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले दिन इंटर्न डॉक्टरों ने शहर में बाइक रैली निकालकर अपनी मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित किया।

Advertisement

इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर अब उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया है।

स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग

इंटर्न डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये करना शामिल है। उनका कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में स्टाइपेंड में उचित बढ़ोतरी की जानी चाहिए।

बाइक रैली निकालकर जताया विरोध

हड़ताल के पहले दिन इंटर्न डॉक्टरों ने बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों को लेकर लोगों और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर शासन और संबंधित विभाग से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। उनका कहना है कि मांगों पर उचित पहल नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

You might also like!